Home राजनीति बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

‘ऑपरेशन क्लीन’ क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर में भी कार्रवाई की तैयारी है 250 साल पुरानी मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह को भी नोटिस दिया गया है इसके अलावा भी कई स्थानों पर नोटिस जारी किए जाने की खबरें हैं इस बीच कांग्रेस नेताओं ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं वहीं बीजेपी ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा जरूरी कदम बताते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है कांग्रेस ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की पहचान 36 कौम के भाईचारे आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द से रही है सीमा की सुरक्षा केवल हथियारों से नहीं बल्कि वहां रहने वाले लोगों के विश्वास और सहयोग से भी मजबूत होती है !

हरीश चौधरी ने कहा कि तनोट माता मंदिर से लेकर रामगढ़ क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत तक, सभी समुदायों ने मिलकर इस क्षेत्र की पहचान बनाई है अब रिकॉर्ड खंगालकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई मामलों में लोगों को पर्याप्त समय दिए बिना नोटिस थमाए जा रहे हैं राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर राजनीतिक द्वेष नहीं होना चाहिए उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी मानसून सत्र में इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा थार का सीमावर्ती क्षेत्र हमेशा शांतिप्रिय रहा है और यहां के लोगों ने हर परिस्थिति में सेना और सुरक्षा बलों का साथ दिया है !

पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को कानून के तहत कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है, लेकिन सीमावर्ती इलाकों की सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए यहां बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान रहते हैं और क्षेत्र का भाईचारा इसकी सबसे बड़ी ताकत है राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए !

कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध और नियम विरुद्ध निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई जरूरी है यह अभियान किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है साथ ही कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया है !

RELATED ARTICLES

“गहलोत का बड़ा आरोप- स्पीकर ओम बिड़ला के कार्यालय से कार्यक्रम रोकने की कोशिश”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर 17 जून को कोटा में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

दौसा में फिर गरमाई गहलोत-पायलट की सियासत, राजेंद्र पारीक का गहलोत पर तंज !

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान जगज़ाहिर है, लेकिन दौसा में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की हालिया बैठक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments