Home राजस्थान देर रात जारी हुई तबादला सूची, RAS अधिकारियों के बदले ठिका !

देर रात जारी हुई तबादला सूची, RAS अधिकारियों के बदले ठिका !

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 RAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है मुकेश कुमार शर्मा को सचिव, राज्य सूचना आयोग, जयपुर नियुक्त किया गया है गोपाल सुंदरीदेवी को राजस्थान बीज निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है प्रवीण कुमार लेखरा को रजिस्ट्रार, राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण, जयपुर और अनुराग भार्गव को रजिस्ट्रार, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा लगाया गया है !

अरविंद सारस्वत को संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जयपुर) भेजा गया है सीमा कुमार को संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में नियुक्ति मिली है डॉ. विपु कौशिक को अतिरिक्त निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बनाया गया है मुरलीधर प्रतिहार को रजिस्ट्रार (कोटा विश्वविद्यालय), हेमंत स्वरूप माथुर को अतिरिक्त आयुक्त (प्रथम), ईआरसीपी, जयपुर और राजपाल सिंह को सचिव, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) नियुक्त किया गया है ओम प्रकाश बिश्नोई को उपखंड अधिकारी, जोधपुर तथा डॉ. प्रवीण कुमार को अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), आबकारी विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है !

इस सूची में कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं जिनकी पोस्टिंग और विवाद दोनों सुर्खियों में रहे हैं RAS पिंकी मीणा को लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में तैनात किया गया है पिंकी मीणा का नाम पहले भी विवादों में रहा है उन पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी द्वारा पकड़े जाने का आरोप लग चुका है इस मामले के बाद वे करीब साढ़े पांच साल तक सस्पेंड रहीं हाल ही में हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली है उनकी पहली पोस्टिंग बांदीकुई SDM के रूप में हुई थी, जहां उनके खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे !

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की निजी सचिव शिवाक्षी खांडल को अब उप निदेशक, संपदा विभाग, GAD में नियुक्त किया गया है डॉ. रवि गोयल को जयपुर नगर निगम से स्थानांतरित कर अब JDA में लगाया गया है वे पहले उस मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं जब सांगानेर क्षेत्र में एक व्यापारी ने उन पर गलत नोटिस जारी करने और कथित रूप से पैसे मांगने के आरोप लगाए थे जिसके बाद धरना प्रदर्शन भी हुआ था डॉ. विभु कौशिक अब स्वास्थ्य मंत्री के विशिष्ट सहायक के रूप में कार्यभार संभालेंगे वे पहले भी चर्चाओं में रहे हैं, जब एक महिला IAS अधिकारी ने उन्हें चेतावनी और चार्जशीट दिए जाने का मामला सामने आया था IAS नेहा गिरी और उनके बीच विवाद प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था !

RELATED ARTICLES

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

NEET री-एग्जाम के नाम पर ठगी! फर्जी पेपर बेचने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार !

री-नीट के फर्जी पेपर से छात्रों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने पटेल नगर विस्तार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments