Home राजस्थान NEET री-एग्जाम के नाम पर ठगी! फर्जी पेपर बेचने वाला 19 वर्षीय...

NEET री-एग्जाम के नाम पर ठगी! फर्जी पेपर बेचने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार !

री-नीट के फर्जी पेपर से छात्रों को ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने पटेल नगर विस्तार से आरोपी युवक आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है आरोपी युवक बोनस पेपर बनाकर कमाई करने की फिराक में था उसने इसके लिए ‘पेपर माफिया’ नाम से टेलीग्राम चैनल भी बना रखा था इस संबंध में SP ऑफिस को इनपुट मिला था इसके बाद प्रताप नगर थाना पुलिस को अलर्ट किया गया सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है !

प्रतापनगर थाना प्रभारी सुनील ताडा ने कहा कि SP ऑफिस की विशेष शाखा से इनपुट मिला था सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के माध्यम से कुछ युवक भीलवाड़ा में नीट का बोगस पेपर बनाकर बेच रहे है पेपर बेचने की आरोप में पटेल नगर विस्तार कॉलोनी से आकाश नामक युवक को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है !

पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आकाश चुरू जिले का रहने वाला है उसकी उम्र महज 19 साल है वो साइंस स्ट्रीम का छात्र है उसके टेलीग्राम चैनल से 52 लोग जुड़े हुए थे पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया भुगतान के लिए खुद के बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड भी जोड़ रखा था ट्रांजेक्शन डिटेल का पता लगाने के लिए बैंक खातों की डिटेल भी खंगाली जाएगी फिलहाल टेलीग्राम पर भारत में अस्थायी बैन है बता दें कि NEET परीक्षाओं के कारण 22 जून तक प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था हालांकि आरोपी ने इसका भी तोड़ निकाल लिया था VPN और प्रोक्सी के माध्यम से टेलीग्राम चला रहा था !

RELATED ARTICLES

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

देर रात जारी हुई तबादला सूची, RAS अधिकारियों के बदले ठिका !

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 RAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है मुकेश कुमार शर्मा को सचिव,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग !

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज...

निजी स्कूल में 3.5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, लोगों ने दिया धरना !

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना के एक निजी स्कूल में 3.5 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों...

“शिक्षा मंत्री का स्कूलों की सुरक्षा पर बड़ा बयान—’कोई भगवान तो हम हैं नहीं”

झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में बीते साल छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 20 से...

बॉर्डर पर बुलडोजर, राजनीति में तूफान: कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी !

'ऑपरेशन क्लीन' क लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर क्षेत्र में सियासी घमासान तेज है बाड़मेर और फलोदी के बाद अब जैसलमेर...

Recent Comments