Home राजस्थान जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस...

जया किशोरी की कथा में वारदात की साजिश नाकाम, पंजाब गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी !

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के जाल में फंस गई माणक चौक थाना पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों मंदिरों तथा धार्मिक आयोजनों में चेन स्नेचिंग और मोबाइल चोरी जैसी वारदातों में माहिर बताए जा रहे हैं !

जयपुर शहर में गोविंद देवजी मंदिर में इन दिनों कथावाचक जया किशोरी की कथा चल रही है जहां रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से एक सक्रिय गिरोह जयपुर पहुंच सकता है इसके बाद पुलिस ने सादा वेश में महिला पुलिसकर्मियों, सीएसटी, डीएसटी और डीएसबी की टीमों को मंदिर और आसपास के इलाकों में तैनात कर दिया चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध महिलाओं पर पड़ी पुलिस को देखकर आरोपी महिलाएं वहां से भाग निकलीं और कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार होकर फरार होने लगीं !

सूचना मिलते ही भ्रमपुरी इलाके में नाकाबंदी की गई पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और उसमें सवार चार महिलाओं व एक पुरुष को दबोच लिया पीछा करने के दौरान आरोपियों ने रास्ते में कई वाहनों को भी टक्कर मारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किरणदीप, रणवीर कौर, परमजीत उर्फ बबली, गुरजिंदर कौर और एक पुरुष साथी के रूप में हुई है पुरुष आरोपी गिरोह के लिए ड्राइवर का काम करता था और महिलाओं को वारदात स्थल तक पहुंचाने तथा भागने में मदद करता था !

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक हाई-क्वालिटी कटर बरामद हुआ है महिलाएं इस कटर को रुमाल में छिपाकर रखती थीं भीड़ में कथा सुन रही महिलाओं के पीछे खड़े होकर वे बेहद सफाई से सोने की चेन काट लेती थीं और किसी को भनक तक नहीं लगती थी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में चोरी, लूट, छीनाझपटी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं यह गिरोह तीन गाड़ियों में पंजाब से जयपुर आया था लेकिन पुलिस केवल एक कार को पकड़ सकी दो अन्य वाहन मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है !

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह बड़े धार्मिक आयोजनों, मेलों और मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को निशाना बनाता था महिलाओं के गिरोह में होने के कारण लोगों को उन पर आसानी से शक भी नहीं होता था इसी का फायदा उठाकर वे चेन स्नेचिंग और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं डीसीपी नॉर्थ, जयपुर करण शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है अब उनसे जयपुर सहित अन्य राज्यों में की गई वारदातों और फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं !

RELATED ARTICLES

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कल तक थे आमने-सामने, आज एक मंच पर बेनीवाल और किरोड़ी !

राजस्थान के नकली बीज प्रकरण में र‍िश्‍वतकांड को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कटघरे में खड़ा कर द‍िया है और...

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! आज से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ !

राजस्‍थान में भीषण गर्मी के बीच आज से नया पश्च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव हो रहा है ज‍िससे आंधी-बार‍िश का दौरा फ‍िर से शुरू होने का...

NSUI के बाद अब यूथ कांग्रेस का मोर्चा, सीकर में आज दिखेगी संगठन की ताकत !

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे वे शाम 4 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां यूथ कांग्रेस के नेताओं...

“40 साल का दबदबा अब खत्म हो रहा है”— लोकेश शर्मा का गहलोत पर तीखा प्रहार

राजस्थान की सियासत में जादूगर के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय अपनी ही पार्टी के भीतर घिर गए हैं राष्ट्रीय...

Recent Comments