जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र के जयरामपुरा के दादर में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा है खदान में पत्थर भरते समय अचानक ऊपर से पत्थरों का मलबा ढह गया जिससे एक युवक मजदूर मलबे में दब गया हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी मलबे के नीचे दब गई हालाँकि घटना से बड़ा हादसा टल गया है क्योंकि मलबा ज्यादा नहीं गिरा और रेस्क्यू समय पर हो सका !

मलबे में दबे युवक मजदूर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में निकाला गया सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया हरमाड़ा थानाधिकारी उदय सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और SDRF और पुलिस ने मिलकर घायल मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी मलबे से बाहर निकालने का प्रयास किया गया !
पुलिस ने हादसे की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है जांच में खदान की सुरक्षा मानकों, मजदूरों की सुरक्षा उपकरणों और खनन के दौरान सावधानियों की जांच की जा रही है अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं घायल मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन उसका विस्तृत इलाज चल रहा है !
डिस्टर्ब एरियाज बिल 2026 को कैबिनेट की मंजूरी, राजस्थान की सियासत गरमाई !
जयपुर के आसपास के इलाकों में पत्थर खदानों में अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, जहां मजदूरों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता इस घटना ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया है प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद खदान मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें !










































