Home देश-विदेश खामेनेई की मौत पर भारत में शिया समुदाय का प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं...

खामेनेई की मौत पर भारत में शिया समुदाय का प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं ठप !

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला PoK में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के लोकल ऑफिस में आग लगाई है जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम का ऑफिस भी शामिल है !

वहीं स्कार्दू में SP ऑफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगाई गई है प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है गिलगित और स्कार्दू में सिक्योरिटी को हाईअलर्ट पर है !

रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है 10 से ज्यादा घायल हैं हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था !

भारत में भी खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय सड़कों पर उतरा जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू के हालात हैं यहां पर इंटरनेट डाउन हैं श्रीनगर के लालचौक पर बैरिकेडिंग की गई है एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया इंटरनेट भी डाउन किया गया है !

साथ ही पीएम ने बताया था कि भारत ने UAE पर हुए हमलों की निंदा की है भारत इस मुश्किल समय में उनके साथ है वहां रहने वाले भारतीयों का ध्यान रखने के लिए UAE का धन्यवाद है हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं !

वहीं पीएम ने यह भी बताया कि इजराइल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता जताई है भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है भारत दुश्मनी को जल्द खत्म करने की जरूरत पर फिर से जोर देता है !

RELATED ARTICLES

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से बढ़ाया हौसला!

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने मध्य खाड़ी देशों के पर्यटकों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है इस भू-राजनीतिक संकट...

द्रौपदी मुर्मू ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर में भरेंगी उड़ान, पोकरण रेंज में देखेंगी मेगा युद्धाभ्यास !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम साढ़े सात बजे दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचीं वे भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े मेगा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’...

उत्तर भारत में भीषण ठंड का नया दौर, 8 से 16 जनवरी तक रहेगा असर

उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है मौसम विभाग की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से बढ़ाया हौसला!

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने मध्य खाड़ी देशों के पर्यटकों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है इस भू-राजनीतिक संकट...

खामेनेई की मौत पर भारत में शिया समुदाय का प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं ठप !

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला PoK में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है...

पीएम अजमेर से देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, किशोरियों को मिलेगा मुफ्त सुरक्षा कवच !

अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल ने...

छात्र राजनीति से विधानसभा तक… अब जीवन की नई पारी शुरू करेंगे मुकेश भाकर !

राजस्थान की राजनीति के युवा नेता और लाडनूं से दूसरी बार के विधायक मुकेश भाकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा...

Recent Comments