Home बॉलीवुड पान मसाला विज्ञापन केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने...

पान मसाला विज्ञापन केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने तलब किया

फिल्म अभिनेता और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान समेत अन्य के खिलाफ पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन का आरोप लगाते हुए कोटा के उपभोक्ता न्यायालय में वाद पेश किया गया था इसमें सलमान खान की तरफ से भी जवाब पेश कर दिया गया था हालाँकि इस जवाब में सलमान खान के हस्ताक्षर को फर्जी बताते हुए परिवादी ने फॉरेंसिक जांच की मांग की है इसे उपभोक्ता न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है साथ ही 20 जनवरी को सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है !

अधिवक्ता रिपुदमन सिंह ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को पान मसाला के विज्ञापन को लेकर इंद्र मोहन सिंह हनी ने परिवाद पेश किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि सलमान खान एक पान मसाला का विज्ञापन करते हैं इसमें पान मसाला को केसर युक्त बताया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं होता है केसर के दाम और पान मसाला के दाम में भारी अंतर है इस भ्रामक विज्ञापन के चलते युवा भ्रमित हो रहे हैं !

इसके संबंध में सलमान खान में जवाब पेश किया है जिसमें सलमान खान ने बताया कि वह उन पर लगाए गए आरोप से भली-भांति परिचित हैं इस मामले में वह प्रतिवादी नंबर दो हैं साथ ही उन्होंने आपत्ति जताई है कि वर्तमान क्षेत्राधिकार के शिकायत को विवादित बताया है ऐसे में सलमान खान ने अपना नाम प्रतिवादी दो से विलोपित करने की मांग की है इसको लेकर उपभोक्ता न्यायालय में सुनवाई हुई थी !

अगर जनता प्यासी है तो मेरा दफ्तर भी सूखा रहे’—विकास रथ में गुस्से में दिखीं विधायक नौक्षम चौधरी

परिवादी ने सलमान के जवाब को लेकर आपत्ति दर्ज की है. इस पर उपभोक्ता न्यायालय कोटा ने अभिनेता सलमान खान को 20 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया. इसके साथ ही उनके हस्ताक्षर की भी फॉरेंसिक जांच करने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए सलमान खान को स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर अपना हस्ताक्षर नमूना देने होगा. इसकी तुलना प्रस्तुत दस्तावेजों से कराई जाएगी. इस मामले में न्यायालय के आदेश के अनुसार हस्ताक्षरों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

रश्मिका और विजय की शादी से पहले ही सख्त एग्रीमेंट—स्टाफ से मेहमान तक सभी ने साइन किया NDA !

उदयपुर शाही ठाठ-बाट के लिए मशहूर है यह शहर हमेशा से ही खास मौकों के लिए दुनिया भर के कपल्स की पहली पसंद रहा...

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी में आया नया सफर: बेबी बंप के साथ खुशी का ऐलान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है ! पोस्ट में कटरीना ने पति...

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, जांच में जुटी मुंबई पुलिस!

रीमेक सॉन्ग कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है मीडिया रिपोर्ट्स के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से बढ़ाया हौसला!

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने मध्य खाड़ी देशों के पर्यटकों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है इस भू-राजनीतिक संकट...

खामेनेई की मौत पर भारत में शिया समुदाय का प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं ठप !

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला PoK में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है...

पीएम अजमेर से देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, किशोरियों को मिलेगा मुफ्त सुरक्षा कवच !

अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल ने...

छात्र राजनीति से विधानसभा तक… अब जीवन की नई पारी शुरू करेंगे मुकेश भाकर !

राजस्थान की राजनीति के युवा नेता और लाडनूं से दूसरी बार के विधायक मुकेश भाकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा...

Recent Comments