मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ‘बाबा बागेश्वर’ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों राजस्थान के दौरे पर हैं प्रदेश में पहली बार धार्मिक स्थल पुष्कर में 23 से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम के महंत की भव्य हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है पुष्कर में उनके प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त और अनुयानी उमड़ रहे हैं !

प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोमवार को कथा के पहले दिन बाबा से मुलाक़ात की लेकिन व्यस्तता की वजह से उन्हें लगभग ढाई घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बाबा बागेश्वर की कथा में हिस्सा लेंगे इस बीच बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान उनके बयान सुर्खियां बटोर रही हैं इनमें एक बयान एपस्टीन फाइल के बारे में भी है जिसकी वजह से अमेरिका समेत सारी दुनिया में हलचल मची हुई है !
पुष्कर में सोमवार को हनुमंत कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं की मांग पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक निजी होटल के हॉल में विशेष प्रवचन दिया वहां अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने एपस्टीन फाइल और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चर्चा की उन्होंने भक्तों से कहा कि जब अमेरिका का राष्ट्रपति ही टेंशन में बताया जा रहा है, तो आम आदमी को बेवजह चिंता पालने की जरूरत नहीं है !

धीरेंद्र शास्त्री ने चिंता के बारे में अपने विचारों को समझाने के लिए ट्रंप के अलावा एलन मस्क का भी उदाहरण दिया और कहा कि अपार संपत्ति होने के बावजूद व्यक्ति चिंताओं से मुक्त नहीं होता है, बाबा ने भक्तों से कहा कि जीवन में संतोष का बड़ा महत्व है और चिंता सब पा लेने से भी खत्म नहीं होती बाबा ने कहा कि जो मिला है वह कम नहीं है, जो नहीं मिला उसका कोई ग़म नहीं है, और जो मिलेगा वह सिर्फ एक ख्वाब है !










































