Home अपराध अजमेर के किशनगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर,...

अजमेर के किशनगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, 5 कर्मचारियों की हालत गंभीर

अजमेर जिले के मार्बल सिटी किशनगढ़ शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया नेशनल हाईवे स्थित बड़गांव चौराहा क्षेत्र के पास सोलर प्लांट के कर्मचारियों से भरी एक बस तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से पलट गई हादसा इतना भयावह था कि हाईवे पर चीख पुकार मच गई हादसे में 36 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है !

किशनगढ़ शहर थाना प्रभारी बन्नलाल चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में बस सवार कई कर्मचारी घायल हो गए जिनमें पांच कर्मचारियों की हालत गंभीर है मौके पर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच जारी है हादसा उस वक्त हुआ जब पाटन क्षेत्र स्थित एक निजी सोलर प्लांट की बस कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद वापस घर छोड़ने जा रही थी बस जैसे ही बड़गांव चौराहे पर यू-टर्न ले रही थी उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह असंतुलित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई !

उत्तर भारत में भीषण ठंड का नया दौर, 8 से 16 जनवरी तक रहेगा असर

हादसा होते ही बस के भीतर और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना और बांदर सिंदरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, चिकित्सकों के मुताबिक, घायल हुए 36 से अधिक लोगों में से 5 कर्मचारियों की स्थिति नाजुक है, जिन्हें ICU में रखा गया है !

RELATED ARTICLES

बार-बार बम धमकियों से हाईकोर्ट में हड़कंप, वकीलों में नाराजगी !

राजस्थान हाईकोर्ट में एक बार फिर धमकी दी गई है ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है...

भरतपुर में आधी रात थाने में युवती लाने का मामला, जांच के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड नहीं बल्कि सीधे बर्खास्त !

राजस्थान के भरतपुर से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है जिले के भुसावर थाने में तैनात दो ट्रेनिंग...

जयपुर एक्सप्रेसवे पर थार का कहर, वायुसेना की तैयारी कर रही 18 वर्षीय युवती की मौत !

जयपुर में एक और खौफनाक 'हिट एंड रन' का मामला सामने आया है जयपुर एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार काली थार ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से बढ़ाया हौसला!

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने मध्य खाड़ी देशों के पर्यटकों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है इस भू-राजनीतिक संकट...

खामेनेई की मौत पर भारत में शिया समुदाय का प्रदर्शन, इंटरनेट सेवाएं ठप !

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला PoK में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है...

पीएम अजमेर से देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, किशोरियों को मिलेगा मुफ्त सुरक्षा कवच !

अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल ने...

छात्र राजनीति से विधानसभा तक… अब जीवन की नई पारी शुरू करेंगे मुकेश भाकर !

राजस्थान की राजनीति के युवा नेता और लाडनूं से दूसरी बार के विधायक मुकेश भाकर अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा...

Recent Comments